- – प्रशासन के खिलाफ व्यापारी
हल्द्वानी- हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अब विरोध तेज कर दिया है। प्रभावित हो रहे व्यापारियों ने आज अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया व्यापारियों ने मुख्य बाजार से नगर निगम तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन द्वारा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न कर दुकान तोड़ने का आरोप लगाया, व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और कल मशाल जुलूस निकालकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
यही नहीं व्यापारियों ने उनकी दुकानें तोड़ने पर प्रशासन को आत्महत्या की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी जद में सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है सरकारी संपत्ति और भवनाओं को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है जबकि दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है इसके बाद से ही व्यापारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने भी व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

