हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व नेट की परीक्षा में सफलता हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है| हाल ही में कुछ वर्ष पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में उत्तीर्ण छात्र श्री आशीष नौटियाल ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम (अर्थशास्त्र विषय) में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है| उनकी इस सफलता से उनका कुटुंब उत्साहित है और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं, श्री नौटियाल उत्तरकाशी जिले के देवल गाँव से सम्बंधित हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और यहाँ के शिक्षकों को दिया है|
उन्हीं के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और अर्थशास्त्र विषय में स्वर्ण पदक विजेता श्री मानवीर सिंह ने भी अपने अथक प्रयास से लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम (अर्थशास्त्र विषय) में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर सफलता हासिल की है| उन्होंने भी अपनी इस सफलता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहयोग एवं शिक्षण सामग्री की भूरि-भूरि प्रसंशा की है उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की पुस्तकों से उन्हें इस सफलता को पाने में अत्यधिक सहयोग मिला है और वे इस हेतु विश्वविद्यालय के प्रति कृतज्ञ हैं| यह दोनों छात्र उत्तरकाशी जनपद से हैं।
इसके अतिरिक्त हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुए साक्षात्कार कार्यक्रम में भी एम् ए अर्थशास्त्र विभाग में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से ही शिक्षा प्राप्त पूर्व छात्र श्री रोहित कुमार ने असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (अर्थशास्त्र विषय) के पद पर सफलता प्राप्त की है| विश्वविद्यालय परिवार इन सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें शुभकामनायें प्रेषित करता है| विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग की समन्वयक डॉ. शालिनी चौधरी ने कहा कि इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के कई विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कामयाबी हाशिल कर चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
