- डीएवी विद्यालय हल्द्वानी में एकल गायन में श्रेष्ठ गायन शैली का प्रदर्शन हुआ
Haldwani: हल्द्वानी के डी.ए.वी विद्यालय के सभागार में दिनांक 27जुलाई,दिन शनिवार को एकल संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने भक्ति रस से ओत प्रोत गीतों का कर्णप्रिय गायन कर सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भी सभी को विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध लोकगीतों को गाकर आकर्षित किया।

विद्यालय से सेवानिवृत्त संगीत प्रशिक्षिका श्रीमती उषा पंत जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजयी प्रतिभागियों में कक्षा 4 एवम 5 से प्रथम स्थान अदिति पांडे,द्वितीय स्थान वैष्णवी कोरंगा और तृतीय स्थान हिमांशी भट्ट ने प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग में प्रथम स्थान गुंजन बिष्ट तथा सौम्या पांडे ने व तृतीय स्थान भावेश पांडे ने प्राप्त किया।
कक्षा 9 से कक्षा 12 तक में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर क्रमश: समन्वी पाठक, दीप्तिका डसीला और दिव्या रावत रहे।मंच का संचालन कक्षा ग्यारह की राजेश्वरी नयाल ने किया। अंत में प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
