देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। खराब मौसम और भूस्खलन की आशंका के चलते 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह भूस्खलन हुआ है….जिससे सड़कें प्रभावित हुई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 29 जुलाई को भी उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
इसके साथ ही कई जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा भी जताया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है….निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें। यदि यात्रा जरूरी हो तो पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें। नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते जलस्रोतों से दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित होने के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल प्रशासन सभी संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
