देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत छह वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान और प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए। वहीं पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं…बल्कि उत्तराखंड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और लोगों को सीएनजी तथा अन्य स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व देना आवश्यक है। उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा, नदियां और हिमालयी क्षेत्र देश की अमूल्य धरोहर हैं….इसलिए उनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही प्रदेशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि लोगों को स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों के उपयोग में सुविधा मिल सके। शहरी क्षेत्रों में रोपवे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हरित विकास का मॉडल राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि वे केवल योजना के लाभार्थी नहीं…बल्कि उत्तराखंड में हरित परिवहन अभियान के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयास से अन्य वाहन संचालक भी स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को अपनाने के लिए आगे आएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 
