नैनीताल। मौसम विभाग ने 29 जुलाई (बुधवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की टीमें 24 घंटे तैनात रहें, ताकि रास्ता बंद होने की स्थिति में तुरंत उसे खोला जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में मौजूद रहने, मोबाइल फोन हर समय चालू रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहसील स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखें…ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में बिना देरी के कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
