हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रक के अंदर केविन बना कर लीसा तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा लीसे का जखीरा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 टिन अवैध लीसा से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। यह कार्रवाई प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आकाश गंगवार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई।


वन विभाग की टीम ने मनोरा रेंज अंतर्गत रानीबाग बैरियर पर वाहन संख्या यूके-18 सीए-4432 को जांच के लिए रोका। प्रारंभिक तौर पर वाहन खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन गहन निरीक्षण करने पर उसमें बनाए गए गुप्त केबिनों से 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। इसके बाद वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


एसडीओ ममता चंद ने बताया कि मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 तथा उत्तर प्रदेश लीसा एवं अन्य वन उपज नियमावली, 1976 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में एसडीओ ममता चंद, रेंज अधिकारी नितिन पंत सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध वन उपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें