देहरादून। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तार देने समेत राज्य सरकार के अन्य रेल संबंधी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए सभी प्रमुख प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक और उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी…ताकि राज्य की रेल सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थल है…जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग मुंबई और पश्चिम भारत के अन्य शहरों में रहते हैं। ऐसे में देहरादून से मुंबई तक सीधी रेल सेवा मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य और देश के अन्य हिस्सों के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि राज्य सरकार के प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इससे उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश के आर्थिक व पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
