उत्तराखंड : उपनल कर्मियों की समान वेतन को नहीं होगी परीक्षा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन पाने के लिए अब परीक्षा नहीं देनी होगी। इस मामले में जल संस्थान मैनेजमेंट ने एक महीने के भीतर विभागीय परीक्षा कराने के अपने आदेश को निरस्त कर दिया है। जल संस्थान प्रबंधन ने उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने के आदेश किए थे। इसी आदेश में जोड़ा गया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर को कम्प्यूटर टाइपिंग और स्टेनो को शॉर्टहैंड की परीक्षा देनी होगी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने पांच अगस्त के अंक में इस विषय को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को लेकर कर्मचारियों में पहले से ही इस पर नाराजगी थी। खबर छपने के बाद कर्मचारियों के विरोध के चलते आदेश निरस्त कर दिया गया। सीजीएम डीके सिंह ने आदेश को निरस्त करने की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें