बागेश्वर में 11 सड़कें अब भी बंद कपकोट में भरभराकर गिरा मकान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर में 11 सड़कें अब भी बंद कपकोट में भरभराकर गिरा मकान

रेडक्रॉस सोसायटी ने बढ़ाई मदद, कपकोट ब्लॉक में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मलबा और बोल्डर आने से 18 सड़कें बंद हो गई थीं जिनमें से प्रशासन ने सात मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है। जिले में 11 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। संपर्क मार्ग बंद होने से कई गांवों के लोगों को पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ज़िले की बेटी बनी भारतीय सेना में कैप्टन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय के अनुसार धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, जैसर-रियूनी लखमारा, चौरा-भैरूचौबट्टा, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, खड़लेख-भनार, बदियाकोट-बोरबलड़ा, कपकोट, बदियाकोट-कुंवारी, धरमघर-माजखेत और बड़ेत मोटर मार्ग बंद हैं। सड़कों के बंद होने से इन क्षेत्रों में रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग

फटगली में मकान ढहा, परिवार को राहत सामग्री दी : बुधवार सुबह फटगली गांव में एक मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। घटना की सूचना . मिलने पर प्रशासन और सामाजिक संगठनों की टीम मौके पर पहुंची।

कपकोट में सबसे अधिक 28 मिमी बारिश : जिले में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को कपकोट में सर्वाधिक 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गरुड़ में 10 और जिले में औसतन चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन और अन्य आपदाओं का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने

रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को तिरपाल समेत अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें