काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आईटीआई थाना क्षेत्र के दभौरा टांडा के पास एक अज्ञात टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि तीनों छात्र अपने गांव से लोहिया पुल स्थित स्कूल के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में हवलदार फार्म के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया…जबकि दो घायल छात्रों का इलाज जारी है।
घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 
