चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें प्रभावित हुई हैं। आमसौड़ के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा….जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगातार बारिश के चलते पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसका असर ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी पड़ा है। कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
हेलंग क्षेत्र में भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित हुआ। बाद में सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम ने मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया।
आमसौड़ क्षेत्र में सड़क पर जमा मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनों से लगातार काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा अधिक होने के कारण मार्ग पूरी तरह खोलने में कुछ समय लग सकता है।
इधर, लगातार बारिश से पिंडर और प्राणमती नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करने और सतर्क रहने की अपील की है। राहत और बचाव से जुड़ी टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 