उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स के बीच बैठक हुई। बैठक में राज्य में एनसीसी के विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं को विकसित करने जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं तक एनसीसी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई ऐसे क्षेत्र हैं…जहां युवाओं की रुचि होने के बावजूद एनसीसी की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे क्षेत्रों में नई इकाइयां शुरू करने की योजना पर विचार किया गया…ताकि ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के छात्र-छात्राओं को भी समान अवसर मिल सकें।

इसके अलावा राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने, प्रशिक्षण संसाधनों को बेहतर बनाने और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को बेहतर सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है…जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। यही गुण भविष्य में उन्हें बेहतर नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार एनसीसी के विस्तार और इससे जुड़ी सभी विकास परियोजनाओं में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी….ताकि उत्तराखंड के अधिक से अधिक युवाओं को एनसीसी से जुड़ने और देश सेवा के लिए तैयार होने का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

सरकार का मानना है कि एनसीसी के मजबूत नेटवर्क और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास से राज्य के युवाओं को न केवल नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का लाभ मिलेगा…बल्कि रक्षा सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में भी उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें