बिना अनुमति अवकाश लेने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
नैनीताल। जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना अनुमति अवकाश लेने, राजकीय कार्यों में शिथिलता बरतने और मानसून के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के मामलों में जिला सहायक निबंधक और ईई की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम को शिकायत मिली थी कि जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल ने कार्यालय में सरकारी काम समय पर पूरे नहीं किए। उन्होंने सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश भी लिया था। स्पष्टीकरण मांगने पर नपलच्याल ने बिना अनुमति अवकाश

लेने की बात स्वीकार की। वह जिला सहकारी बैंक, नैनीताल के सदस्य-सचिव/प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
इसके अलावा मानसून के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के आरोप में कोसी निर्माण सिंचाई खंड रामनगर के ईई अजय जॉन की सेवा पुस्तिका में भी प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए हैं। मानसून और सीएम के गर्जिया-रामनगर भ्रमण के मद्देनजर सभी अधिकारियों को बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के स्पष्ट आदेश दिए थे। इसके बावजूद ईई जॉन पांच जुलाई को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 
