देहरादून: उत्तराखंड में इस वक्त मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिली हुई है…लेकिन सुबह और शाम की ठंडक लोगों को सर्दी का एहसास कराने लगी है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रात को पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ती जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।
वहीं मैदानी इलाकों…देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल के निचले हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, दोपहर बाद हल्के बादल और ठंडी हवाएं चलीं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल दून समेत कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर है….जबकि रात के समय बढ़ती ठंड सर्दियों के दस्तक देने के संकेत दे रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र 

