गोपेश्वर: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड में हैं। बुधवार को उन्होंने राज्य के सबसे दुर्गम और आध्यात्मिक स्थलों में से एक श्री रुद्रनाथ धाम की यात्रा की। सारा अली खान पैदल मार्ग से रुद्रनाथ की ओर रवाना हुईं और रास्ते में ल्वींटी बुग्याल में रात्रि विश्राम किया।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जब सारा अली खान को पहचाना तो उत्सुकता से उनसे बातचीत की। अभिनेत्री ने भी स्थानीय लोगों से घुलमिलकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी जीवनशैली के बारे में जानकारी ली।
बुधवार सुबह सारा अली खान हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचीं। इसके बाद वाहन से गंगोलगांव तक का सफर तय किया जहां उन्होंने नाश्ता किया और यहीं से रुद्रनाथ की पैदल यात्रा शुरू की। रास्ते में गांव के युवा और महिलाएं अभिनेत्री से मिलने पहुंचे।
पहले पड़ाव के रूप में वह ल्वींटी बुग्याल पहुंचीं…जहां रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को रुद्रनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र 

