चमोली- चमोली जनपद से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां निजमूला ईरानी क्षेत्र में सड़क की कटिंग के दौरान झींजी पुल के पास पोकलैंड मशीन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस में कार्य कर रहे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए, जिसके बाद अलाअधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं। पता चला है कि वर्तमान समय में दशोली ब्लॉक के पाना इरानी क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण का कार्य जारी है। बुधवार को झींजी पुल के पास सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी पोक लेंड मशीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
ग्राम प्रधान इरानी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि इस दौरान पोकलेंड ऑपरेटर अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई है बताया जा रहा है कि अभिषेक नैनीताल जिले का रहने वाला है और इन दिनों सड़क निर्माण कार्यदाई संस्था के साथ कार्य कर रहा था, इस घटना के बाद जिला प्रशासन घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 

