उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राज्य सहकारी बैंक के सभागार में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि कुमाऊं मंडल में राज्य सहकारी बैंक की 35 नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होने के साथ लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर से 30 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता से जुड़े किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सिविल सेवा की कोचिंग और अन्य उच्च शिक्षा के लिए सहायता देने की योजना है।

इसके अलावा सहकारी बैंकों में लंबे समय से खाली चल रहे करीब 200 पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग में लंबित विभागीय पदोन्नतियां भी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे

बैठक में सहकारिता विभाग और सहकारी बैंक से जुड़े अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें