लालकुआं। भोपाल में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग अंडर-11 चैंपियनशिप में मोटाहल्दू निवासी युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। रूद्र ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक अपने नाम किया।
आयोजकों के अनुसार, रूद्र जोशी इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रूद्र ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

रूद्र की सफलता के पीछे उनका नियमित अभ्यास, अनुशासन और तैराकी के प्रति समर्पण रहा है। उनके प्रशिक्षकों और परिवार ने भी उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे समय से तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे रूद्र ने कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया।
रूद्र की इस उपलब्धि पर उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल सुरेश चंद्र पांडे, चीफ कोच गौरव चंद, कोच दयाल सिंह फर्शवाण, वर्तमान कोच कर्मवीर डांगर, सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राजेश, स्कूल कोच इंद्र कार्की, प्रशिक्षण केंद्र स्विमिंग के हनी वार्टर पार्क के स्वामी अतुल पाठक समाजसेवी विक्की पाठक शेखर कांडपाल और रनिंग कोच महेश फर्त्याल ने उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी।
,
खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने कहा कि रूद्र की यह उपलब्धि उत्तराखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सभी ने रूद्र के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
