CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते हैं। 22 से 27 सितंबर 2026 तक हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तरकाशी की सानिया जोशी और देहरादून के पार्थ वोहरा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स कौशल में रजत पदक हासिल किया…जबकि पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में देश के लिए रजत पदक जीता।

ADVERTISEMENTS

दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड के युवाओं का देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि दूसरे युवाओं को भी कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण

उत्तराखंड कौशल विकास समिति के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच के तौर पर माना जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 1400 प्रतिभागियों ने 64 अलग-अलग कौशल विधाओं में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना

प्रतियोगिता में भारत ने 8 रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल किए। भारत को विश्व स्तर पर 10वां स्थान मिला। इसे प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है।

इंडियास्किल्स से वर्ल्डस्किल्स तक पहुंची सानिया और पार्थ की मेहनत

सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने पहले इंडियास्किल्स प्रतियोगिता के राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद दोनों ने वर्ल्डस्किल्स के लिए जगह बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति की ओर से दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट कैंप, यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से भी प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।

उत्तराखंड के इन दोनों युवाओं की उपलब्धि से राज्य में कौशल आधारित प्रशिक्षण और युवाओं के लिए रोजगारपरक कौशल को लेकर चल रहे प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिला है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें