Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: बजेटी के पास 23 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय गोविंद सिंह की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गोविंद सिंह बोक्टा मुवानी के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया था।

इलाज के दौरान गोविंद सिंह को ब्रेन हेमरेज और लगातार उल्टी की समस्या हुई हालत बिगड़ने पर उन्हें हेली सेवा के जरिए हल्द्वानी ले जाया गया…लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:1952 से अटका जमीन का मामला! हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अब DM लेंगे फैसला
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई

गोविंद सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद से परिजन उनके ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे थे…वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी से बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें