देहरादून- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए महिला अंडर-19 टीम का चयन कर दिय गया है। टूर्नामेंट का आयोजन अहमदाबाद में एक अक्टूबर से किया जा रहा है। टीम की कमान नंदनी कश्यप को दी गई है तो वहीं पूजा राज को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा नीलम भारद्वाज, राघवी बिष्ट, कनक तपारिया, निशा मिश्रा, साक्षी जोशी, जिज्ञासा तोमर, शगुन चौधरी, अंकिता शाह, दीपिका चंद, आरती राणा, मिनाक्षी, मन्नु पपोला और जयशील ठाकुर को टीम में चुना गया है। टीम मैनेजमेंट की बात करें तो दीपाली गुरंग को मैनेजर, मिनाक्षी नेगी को फिजियो, अनघा देशपांडे कोच और नीता कुम्बंग को ट्रेनर के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।
बता दें कि उत्तराखंड की इस टीम से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। पिछले साल अक्टूबर में अंडर-19 महिला टीम ने वनडे टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचा था। पहला मौका था कि जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की टीम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी टूर्नामेंट की विजेता बनी थी।
रामनगर की नीलम भारद्वाज पर सभी की नजर
रामनगर की रहने वाली नीलम भारद्वाज का योगदान पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय रहा था। नीलम ने फाइनल में भी 83 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में नीलम के बल्ले से आठ चौके जड़े। नीलम पूरे टूर्नामेंट में आउट ही नहीं हुई। नीलम ने चार मैचों में और अच्छे स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 23 चौके और एक छक्का निकला और उनका औसत 180 का रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 

