देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सामान्य बदला हुआ है मौसम विभाग ने आज राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में उत्तराखंड से मानसून की विदाई की घोषणा हो जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार , बिजली गिरने की संभावना के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बर्फबारी की भी संभावना है।

13 या 14 अक्टूबर को हो सकती है मानसून की विदाई
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साथ दो कम दबाव के क्षेत्र बने। जिसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा देखते को मिली है। सिंह ने बताया कि वर्षा कमजोर पड़ने के साथ दो से तीन दिन में मानसून वापसी की भी घोषणा हो जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
