Haridwar Crime News: उत्तराखंड अपराध तेजी से बढ़ रहे है। खासकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। अब एक बार फिर खबर हरिद्वार से है। यहां शादी का दबाव बना रही एक युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद क्षेत्र मंे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मृतक युवती के भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी घटना हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र की नेहरू कालोनी की है। मंगलवार किसी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके यहां किराये पर रहने वाले युवक के कमरे में एक युवती मृतवस्था में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान सरिता पुत्री हरिसिंह निवासी बैरागी कैंप कनखल के रूप में हुई।

इस दौरान पूछताछ में मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि मृतका का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह रोज उसके कमरे पर आती थी। आज सुबह जब उसका स्कूटर घर के बाहर खड़ा मिला, तब उसे संदेह हुआ। जब उसने कमरे के अंदर झांकर देखकर था तो उसका शव अंदर पड़ा था। जिसे देख उसके होश उड़ गये।
जिसके बद पुलिस आरोपी प्रेमी अमित पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बना मसूरी थाना इंचोली मेरठ यूपी की तलाश में जुट गई, लेकिन तभी आरोपी खुद ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे तुंरत हिरासत मेें ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। यहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात महीने से युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था।
आज सुबह वह जब कमरे पर पहुंची थी, फिर शादी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया। जिसके बाद मृतका युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
