कांगड़ी फ्लाईओवर पर फिर हादसा, कार की टक्कर से दो किशोरों की मौत
हरिद्वार। कांगड़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों किशोर हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी की एक कार से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 16 वर्षीय कार्तिक अग्रवाल और 14 वर्षीय कृष्णा राजपूत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसे के बाद कांगड़ी फ्लाईओवर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर फ्लाईओवर पर लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। दो किशोरों की मौत ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
