रुद्रप्रयाग: कभी हंसी-ठिठोली और जीवन से भरे ल्वेगढ़ गांव में आज सन्नाटा छा गया है। कांडई की ग्राम पंचायत का यह गांव पलायन की मार झेल रहा है। दो दिन पहले 90 वर्षीय सीता देवी की मृत्यु हुई…लेकिन उनका अंतिम संस्कार उसी दिन नहीं हो सका।
गांव में पुरुष बिल्कुल नहीं बचे थे और मृतक के मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे के कारण शव उठाने के लिए कोई उपलब्ध नहीं था। जब नजदीकी गांवों के ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली…तभी जाकर दूसरे दिन वृद्धा का अंतिम संस्कार पैतृक घाट पर किया जा सका।
कब 15-16 परिवारों वाला यह गांव अब केवल तीन महिलाएं और एक पुरुष ही शेष रह गए हैं। ल्वेगढ़ तक पहुंचने के रास्ते खराब है …सड़क नहीं बनी है और पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। स्कूल गांव से 2 से 4 किमी दूर हैं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
ग्राम प्रधान संजय पांडे ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान रास्तों को सुधारा जाएगा और पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि ल्वेढ़ गांव के लिए सड़क सुधार और पुल निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि मरछोला तक सड़क का निर्माण स्वीकृत है। इसके बनने से ल्वेगढ़ की पैदल दूरी कम होगी और गांव सड़क से जुड़ सकेगा।
ल्वेढ़ की यह तस्वीर ग्रामीण भारत की उन कठिनाइयों को उजागर करती है…जहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने जीवन और अस्तित्व को चुनौती दे दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या 
