विकासनगर: सेलाकुई में 10 वर्षीय बालिका के साथ उसके सगे मौसा द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया…जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सहसपुर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल ने बताया कि एक स्कूल की अध्यापिका ने बालिका की हालत देखकर पुलिस को सूचित किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी अक्टूबर माह से उसके साथ गलत काम कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली थी। इस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिया और दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता की मेडिकल जांच प्रक्रिया जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
