डाक विभाग की नई पहल

युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए उत्तराखंड में डाक विभाग की नई पहल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में डाक विभाग ने युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में Gen-G डाकघर खोले जाएंगे। इन डाकघरों में युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर सेवाएं दी जाएंगी।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य डाकघर और उसकी सेवाओं को युवाओं के लिए सहज और आकर्षक बनाना है। Gen-G डाकघर में वाई-फाई, कॉफी शॉप जैसी सुविधाएं और आधुनिक इंटीरियर शामिल होंगे। इसके साथ ही छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर और विभिन्न डाक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

नई पहल के पहले चरण की शुरुआत पौड़ी और नैनीताल के कॉलेज परिसरों से की जाएगी। इसके बाद इसे देहरादून और अन्य स्थानों पर विस्तार दिया जाएगा। निदेशक मुख्य डाकघर अनसुया प्रसाद चमोला ने बताया कि यह एक नया नवाचार कॉन्सेप्ट है, जिसे पहले दिल्ली में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान

डाक विभाग का मानना है कि जब डाकघर छात्रों के पास पहुंचेगा तो वे इसकी सेवाओं को बेहतर समझ सकेंगे और इसका लाभ उठा सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें