SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी का नशा तस्करों पर करारा वार
हल्द्वानी पुलिस ने XUV 700 से अवैध लग्जरी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
लाखों की 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन सीज
*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025* के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* के निर्देशन में व *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी श्री रोहिताश सागर* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उ0नि0 अनिल कुमार* एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान *लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676)* की तलाशी में एक तस्कर को *25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त
सिमरन प्रीत उम्र: 36 वर्ष, पिता- परविंदर सिंह
निवासी- गोविंदपुरा सुभाषनगर, हल्द्वानी
अभियुक्त बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है, अवैध शराब हरियाणा से हल्द्वानी लेकर आया था।
📦 बरामदगी
- Red Label- 10 पेटी
- Jameson – 05 पेटी
- Ballantine’s- 05 पेटी
- Blonde – 05 पेटी
➡️ कुल: 25 पेटी अवैध शराब
➡️ अनुमानित कीमत: ₹6,00000/-
वाहन: XUV700 (UK-04AJ-7676)
पुलिस टीम
- उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव
- उ0नि0 रेनू सिंह
- कानि0 दिनेश नगरकोटी
ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
