देहरादून : सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा मूल्य देना है। इसी दिशा में इस बार गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
पिछले पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का मूल्य ₹375 प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 प्रति कुंतल तय किया गया था। सरकार ने इस वर्ष इन दरों में बड़ा बदलाव करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य 405 प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 395 प्रति कुंतल निर्धारित कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मूल्य निर्धारण से पहले सहकारी, निजी और सरकारी चीनी मिलों के साथ-साथ किसान संगठनों व संबंधित विभागों से व्यापक चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की एफआरपी, उत्तर प्रदेश के गन्ना मूल्य और उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय लिया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का हर निर्णय किसान हितों को प्राथमिकता देता है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनके भुगतान में भी कोई देरी न आए। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी, सुचारू और किसानहित में संचालित किया जाए।
सरकार का मानना है कि पेराई सत्र 2025–26 के लिए बढ़ाया गया यह गन्ना मूल्य न सिर्फ किसानों को आर्थिक मजबूती देगा…बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा और गन्ना उत्पादन को और बढ़ावा देगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
