चमोली के देवाल में नवजात का सिर मिलने से मचा हड़कंप, DNA सैंपल के लिए भेजा गया,जांच जारी।
देवाल (चमोली)- चमोली जिले के विकासखंड देवाल में एक नवजात का सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नवजात के सिर को अपने कब्जे में लेकर डीएनए सैंपल की कार्रवाई तेज कर दी है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर शनिवार को थराली-देवाल-वांण मोटर मार्ग के किनारे विकासखंड देवाल के अंतर्गत हाट कल्याणी गांव के पास छप्परों नामक जगह के पास एक बच्चे का सिर गांव के ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर देवाल थाना से एसएसआई संजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और नवजात शिशु के सिर को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।
एसएसआई संजय नेगी ने बताया कि नवजात का डीएनए सैंपल की कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि नवजात की उम्र तकरीबन 1 से 5 दिन है। वहीं घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता के साथ सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
