bhukamp

उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, लोग घर छोड़ भागे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: रविवार को सुबह 10:27 बजे उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में महसूस किए गए, लेकिन किसी प्रकार की मानव या संपत्ति हानि की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 रिक्टर स्केल पर मापी गई और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के मध्य था। उल्लेखनीय है कि चमोली में एक माह पहले भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उत्तराखंड का पूरा क्षेत्र हाई सिस्मिक जोन में आता है….क्योंकि हिमालयी बेल्ट में भूकंप का खतरा सबसे अधिक है। भूकंप की मुख्य वजह इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच लगातार घर्षण है। प्लेटों के आपसी दबाव और रॉक की टूटने की प्रक्रिया के कारण भूगर्भ में ऊर्जा पैदा होती है…जो अचानक बाहर निकलते हुए झटके के रूप में महसूस होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान

भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में यह सामान्य भूकंपीय गतिविधि है…लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें