बागेश्वर: रविवार सुबह जिले के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय गर्भवती महिला कविता पाठक की मौत हो गई। पिथौरागढ़ जिले के संगोड़ कोटमन्या, थल निवासी कविता को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बाद शनिवार देर शाम स्वजनों ने बेरीनाग अस्पताल पहुँचाया था। प्राथमिक जांच के बाद बेरीनाग अस्पताल ने उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के दो छोटे बच्चे हैं…जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छा गया है।
मृतका की मां द्रोपती देवी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनकी बेटी के शरीर में खून की कमी थी, लेकिन ब्लड ट्रांसफ्यूजन समय पर नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दवाई दी गई और बेटी कुछ समय ठीक भी हुई…लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने इलाज के लिए चार हजार रुपए भी मांगे….जो बाद में लौटाए गए। द्रोपती देवी का कहना है कि यह पूरी लापरवाही उनकी बेटी की मौत की वजह बनी।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती महिला ने गर्भपात की दवा का सेवन कर लिया था…जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए…लेकिन रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प 
