दिल्ली धमाके की जांच हल्द्वानी से नैनीताल पहुंची, मौलाना से पूछताछ, मौलाना को लिया हिरासत में।
नैनीताल-: सूत्रोंक हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि नैनीताल में उत्तराखण्ड पुलिस ने तल्लीताल स्थित मस्जिद से मौलाना मोहम्मद नईम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दिल्ली बम ब्लास्ट से तार जुड़े होने शक है। दिल्ली में हुई ब्लास्ट की बड़ी घटना से कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। बता दें कि आज हल्द्वानी में एन.आई.ए.और उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने मस्जिदों से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है।
हल्द्वानी में कार्रवाई के बाद NIA की टीम अब नैनीताल में भी सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने नैनीताल की एक मस्जिद के इमाम से पूछताछ की है। पूछताछ दिल्ली बम धमाके की जांच से जुड़े कुछ संभावित तारों को लेकर की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, नैनीताल में भी कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। एजेंसी को मिले इनपुट के बाद यह कार्रवाई और पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया है।जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि मामले में आगे और भी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं, क्योंकि NIA कई लोकेशंस पर लगातार काम कर रही है। हल्द्वानी में बिलाली मस्जिद के मौलाना और एक सहयोगी के हिरासत के बाद अब नैनीताल में हलचल बढ़ने से पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
