रुड़की: रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दो लोग खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्र प्रधान (60 वर्ष) और मटरू (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर मसाही के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर सड़क जाम कर दी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
सूचना मिलते ही रुड़की के सीओ नरेंद्र पंत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने की पूरी कोशिश की। काफी समय की वार्ता के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता और मुआवजा मिलेगा। इसके बाद ग्रामीण मान गए और सड़क जाम खोला गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
