उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार।
बागेश्वर- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। कुमाऊं मंडल की सतर्कता टीम ने बागेश्वर जिले में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में पदस्थ हैं और उन्हें भूमि की तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के नाम पर 5,000 रुपये की अवैध राशि लेते हुए पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, ने सतर्कता टीम को जानकारी दी कि उपनिरीक्षक कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को निर्धारित स्थान से कैश राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
प्रवीन सिंह टाकुली का स्थायी आवास ग्राम सूपी, तहसील कपकोट (बागेश्वर) है, जबकि वर्तमान में वह मंडलसेरा में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
