लोहाघाट- पाटी ब्लॉक के ग्राम सभा चौड़ाकोट में अंगीठी की गैस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए पाटी के पीएचसी में ले जाया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में इस बार इस तरह होंगे यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार, बनाई गई गाइडलाइन
जानकारी के अनुसार चौड़ाकोट निवासी 70 वर्षीय तेज सिंह पुत्र हर सिंह तथा उनकी पत्नी बसंती देवी शनिवार की रात अंगीठी में जलते हुए कोयले छोडक़र सो गए। कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद होने से उन्हें गैस लग गई। आज सुबह बहू पार्वती देवी जब चाय देने गई तो बहुत देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। किसी अनहोनी के आशंका से बहू ने अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके में पहुंचे और दरवाजा तोडक़र देखा तो दोनो अचेत पड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- ऐसे शुरू करें मसाला उद्योग, इस सरकारी स्कीम का भी उठाएं लाभ, करें स्वरोजगार
परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन वह बेसुध थे। जिसके बाद 108 को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे 108 वाहन के फार्मासिस्ट ने तेज सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि बसंती देवी को बेहोशी की हालत में 108 की मदद से पाटी पीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी सीएमएस ने डा. आभाष सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बसंती देवी को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। वही बुुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड के लाल पवनदीप का इंडियन आइडल में धमाल, ऐसा परफॉर्मेंस कि जज ही यह बोल पड़े

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत ! 
