उत्तराखंड के लाल पवनदीप का इंडियन आइडल में धमाल, ऐसा परफॉर्मेंस कि जज ही यह बोल पड़े

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देश का टॉप सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में देवभूमि के लाल पवनदीप राजन हर परफॉर्मेंस में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। शनिवार को इंडियन आइडल के मंच पर पहाड़ के पवनदीप राजन ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि ऑडियंस सहित जजों की भी वंस मोर की आवाज से पूरा मंच महक उठा। ड्रम के साथ संगीत के रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार किसी सिंगर द्वारा शानदार गीत गाकर परफॉर्मेंस देने का श्रेय जजों ने पवनदीप राजन को दिया।

उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन को जज हिमेश रेशमिया ने सैल्यूट करते हुए कहा कि वह इंडियन आईडल के इस मंच से कहीं ऊपर हैं यही नहीं जजों ने पवनदीप राजन से कहा कि अब उनको इंडियन आईडल कि नहीं इंडियन आइडल को उनकी जरूरत है। पहाड़ के इस लाल ने इंडियन आईडल के मंच पर जो कमाल दिखाया है देवभूमि के लोग अपने पवनदीप राजन का यह परफॉर्मेंस देखकर मंत्रमुग्ध हुए हैं। और पवनदीप को इंडियन आईडल बनाने के लिए अब आप सभी को पवनदीप राजन को वोट करना है ताकि वह जजों और ऑडियंस के साथ-साथ पूरे देश की लोगों के दिलों में राज करने के लिए इंडियन आईडल बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) आयुष विभाग में एटेचमेंट खत्म, कई अस्पतालों में संकट

पवनदीप चंपावत जिले के सुरेश राजन के बेटे हैं। वे चंडीगढ़ के रॉक बैंड समूह से जुड़े है। पवनदीप अपनी जादुई आवाज व सुरों से बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर्स को लुभा चुके है। वह कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी एलबम आदि में भी प्लेबैक सिंगिंग भी करते हैं। इस बार उन्होंने अपनी गायिकी का जलवा इंडियन ऑयडल सीजन 12 में दिखाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश पर 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित

पवन दीप राजन को संगीत विरासत में मिला था। उसके दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। पवनदीप फिल्म निर्माता निर्देशक प्रहलाद निहलानी, गायक सोनू निगम, अदनान सामी समेत अभिनेता गोविंदा, बॉबी देओल सहित कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। अब वह इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को प्रभावित कर रहे है। उत्तराखंड के लोग उन्हें इंडियन आइडल विजेता के रूप में देख रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

2 thoughts on “उत्तराखंड के लाल पवनदीप का इंडियन आइडल में धमाल, ऐसा परफॉर्मेंस कि जज ही यह बोल पड़े

  1. बहुत बहुत बधाई ,वीर तुम बड़े चलो

Comments are closed.