उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत


नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। इससे देशभर के बैंक ग्राहकों को राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार


बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ता के बाद तय किया गया कि शनिवार को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसके अलावा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना से जुड़े कर्मचारियों के सुझावों और आपत्तियों पर भी विचार किया जाएगा।
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने, पेंशन अपडेट सहित कई मांगें उठाई थीं। इन्हीं मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया था।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रखे गए थे, ताकि लोग अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकें। हालांकि, वार्ता के बाद हड़ताल टलने से अब बैंकिंग सेवाओं पर प्रस्तावित तीन दिन के व्यवधान का खतरा फिलहाल खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें