रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी क्षेत्र में 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


कालाढूंगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने कालाढूंगी विद्युत वितरण उपखंड (ग्रामीण) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का कार्यक्रम जारी किया है। 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों के समीप आ रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग-चॉपिंग तथा उपकेंद्रों में आवश्यक अनुरक्षण एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण निर्धारित तिथियों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


जारी सूचना के अनुसार 28 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


28 सितंबर को बैलपड़ाव से कोटाबाग लाइन, छोटा हल्द्वानी पोषक तथा बैलपड़ाव पोषक से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें कोटाबाग उपकेंद्र से पोषित क्षेत्र, बंनदोबस्ती, देवलचौड़, झलटाबाग, च्यूनाखान, कुड़ाबाग, रूपपुर, छोई, रतनपुर, पतलिया, बैलपड़ाव, विजयनगर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।


29 सितंबर को कालाढूंगी टाउन, रानीकोटा समेत कालाढूंगी के विभिन्न वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 30 सितंबर को चिल्किया से बैलपड़ाव लाइन, चकचुलवा, गेबुआ तथा सैंलिसिया पोषक से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं


1 अक्टूबर को चिल्किया से बैलपड़ाव, हरीपुरा तथा कोटाबाग टाउन से जुड़े क्षेत्रों में, जबकि 4 अक्टूबर को नयागांव पोषक और पाटकौट क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अलावा 5 अक्टूबर को बैलपड़ाव-कोटाबाग, चकचुलवा तथा धमौला/सोलर पोषक, 6 अक्टूबर को कालाढूंगी टाउन/नया गांव, बानाखेड़ा पोषक और रानीकोटा तथा 7 अक्टूबर को कमलुवागांजा से कालाढूंगी, छोई पोषक और सैंलिसिया पोषक से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।


8 अक्टूबर को कमलुवागांजा से कालाढूंगी, गेबुआ पोषक और पाटकौट क्षेत्र तथा 9 अक्टूबर को नयागांव, धमौला/सोलर पोषक और कोटाबाग टाउन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 12 और 13 अक्टूबर को भी निर्धारित क्षेत्रों में अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 14 अक्टूबर को बैलपड़ाव से कालाढूंगी क्षेत्र में कार्य प्रस्तावित है।
UPCL ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है। निगम के अनुसार यह कार्य विद्युत लाइनों और उपकेंद्रों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें