नई टिहरी/थत्यूड़/अगस्त्यमुनि – उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।
इसमें नई टिहरी के अभिषेक गुसाईं का नायब तहसीलदार पद पर, थत्यूड़ निवासी संध्या और चौठारा गांव निवासी मनीष मोहन नेगी का मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। श्वहीं अगस्त्यमुनि विकासखंड के चाँड गांव निवासी व वरिष्ठ पत्रकार नीलकंठ भट्ट व उमा भट्ट की पुत्री अक्षिता भट्ट की नियुक्ति भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर हुई है।
जाखणीधार ब्लॉक के गाँसारी और वर्तमान में नई टिहरी के सेक्टर १बी निवासी अभिषेक गुसाईं का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनकी छठवीं रैंक आई है। अभिषेक के पिता धर्म सिंह गुसाईं जाखणीधार में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और मां मंजू देवी गृहणी हैं। अभिषेक की स्नातक की पढ़ाई एसआरटी परिसर बादशाहीथौल से हुई। अभिषेक ने बगैर कोचिंग के सफलता हासिल की है। उनका चयन वन रेंजर वहीं पद पर भी हुआ है।
भिलंगना ब्लॉक के चौठारा गांव निवासी मनीष मोहन नेगी ने चौथी रैंक हासिल की और मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ। मनीष के पिता भरत सिंह नेगी और मां भगवानी देवी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
थत्यूड़ निवासी संध्या सेमवाल का चयन भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर के लिए हुआ है। उनकी स्टेट में 43वीं रैंक हैं। संध्या के पिता मदन मोहन सेमवाल थत्यूड़ में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं जबकि माता पुष्पा सेमवाल सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में प्रवक्ता हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 

