उत्तराखण्ड: तरन गर्ग भुल्लर ने विजी मिस और मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर बाजपुर का नाम किया रोशन,
काशीपुर/बाजपुर। बाजपुर की तरन गर्ग ने दिल्ली में विजी मिस और मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर बाजपुर का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता दिल्ली के होटल उम्र में आयोजित हुई। विजी मिस और मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में बाजपुर की तरन गर्ग ने अपनी जीत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से आई हुई 36 खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
तरन गर्ग ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। तरन की शानदार जीत से बाजपुर को ग्लैमर की दुनिया में एक नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में अभिनेता राहुल देव और आरुषि निशंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शहर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. रेशम सिंह और समस्त नगरवासियों ने गर्ग परिवार को बधाई देते हुए तरन गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एवं
नगरवासियों का कहना है कि तरन गर्ग ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
डॉ. रेशम सिंह का कहना है कि तरन गर्ग ने अपनी जीत से यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की महिलाएं भी बड़े-बड़े मंचों पर अपनी शानदार जीत की चमक बिखेर सकती हैं। तरन भुल्लर गर्ग के पिता जी परमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तरन को बचपन से ही शोक था एवं बेटियां की शादी बाजपुर में गर्ग परिवार में की गई उन्होंने बताया कि बेटियां ने उत्तराखंड का रोशन किया है,इसके लिए हम आयोजक मंडल को भी बधाई देते हैं,जिनकी वजह आज बेटियां ने उत्तराखंड एवं पूरे देश का नाम भी रोशन किया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
