देहरादून: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि, महंगी किताबें और यूनिफॉर्म से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए शिक्षा विभाग ने टोल फ्री नंबर-18001804275 जारी किया है। इसके साथ ही, शिक्षा विभाग की वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in भी लॉन्च की गई। विद्यालयी शिक्षा विभाग की वेबसाइट एनआईसी व आईटीडीए की ओर से स्वास फ्रेमवर्क पर बनाई गई।
बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि यह वेबसाइट सुरक्षित है। यहां सभी प्रकार की विभागीय सूचनाओं को नए स्तर से संकलित किया गया है, जिसमें सूचना का अधिकार कानून के मैनुअल, विभिन्न सेवा संवर्गों की नियमावलियां, स्थानांतरण अधिनियम, अशासकीय विनियम, विभिन्न संवर्गों की वरिष्ठता सूचियों को सहेजा गया है। इस अवसर पर सचिव-विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक-माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक-प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निजी विद्यालयों से जुड़ी शिकायतों के निवारण को टोल फ्री नंबर लॉन्च कर दिया गया। अब कोई भी अभिभावक इस नम्बर पर शिकायत दे सकता है। अधिकारियों को इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
