समीक्षा अधिकारी परीक्षा का चयन परिणाम निरस्त
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा गत 28 मार्च को जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम निरस्त कर दिया गया है। परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आने के बाद आयोग ने करीब 136 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त करने का निर्णय लिया। बुधवार को इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से अधिकृत वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की गई।
आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 68-68 पदों पर चयन परिणाम जारी किया था। इन पदों को गतवर्ष 26-27 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा व इसी वर्ष 24 फरवरी
1128
मार्च को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया था चयन परिणाम
■ आयोग ने तकनीकी त्रुटि को वजह बताते हुए चयन रिजल्ट निरस्त कर दिया
से छह मार्च तक कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा, कंप्यूटर पर हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा ली थी। साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से पदों के लिए प्रस्तुत की गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन पदवार तथा विभागवार जारी किया था।
सचिव ने बताया कि चयन परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए परिणाम निरस्त कर दिया है। संशोधित चयन परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
