हल्द्वानी- गर्मी की छुट्टी का इंतजार कर रहे हो बच्चों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर यह है कि हल्द्वानी और उसके आसपास 100 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में 21 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी। हालांकि सिलेबस पूरा ना होने के चलते 7 से 10 दिन तक इस बार छुट्टियों में कमी आ सकती है। हल्द्वानी शहर सहित आसपास के इलाकों में 55 ऐसे स्कूल हैं जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई के अधीन है जबकि 60 से अधिक प्राइवेट स्कूल उत्तराखंड तथा अन्य बोध से संचालित हैं।
वर्तमान में पड़ रही बेतहाशा गर्मी की वजह से कई स्कूलों ने 15 मई से ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी थी। जबकि अधिकांश स्कूल अभी भी चल रहे हैं। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 21 मई से गर्मियों के अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है यह छुट्टियां 3 जुलाई तक रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में 27 मई की जगह 2 जून से अवकाश रहेगा हालांकि शिक्षकों में इस फैसले से नाराजगी बताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई चकबंदी नीति को मंजूरी
नैनीताल: दीक्षा ने किया कमाल, माता पिता का किया नाम रोशन
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पहाड़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर कई अहम निर्णय
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 2 और स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
लालकुआं : श्रेया 98 फ़ीसदी अंक लाकर किया नाम रोशन
देहरादून :(बड़ी खबर ) धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मोहर
उत्तराखंड: स्कूल में नहीं मिला एक भी शिक्षक, औचक निरीक्षण में खुली पोल
नैनीताल में नियम तोड़ने वाली टैक्सियों की अब खैर नहीं 
