उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 28 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है स्टार्टअप प्रदर्शनी, तैयारियां जोरों पर
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में चल रहे 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) के अंतिम दिन अर्थात 28 जनवरी 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 15 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। अब तक 30 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप उद्यमियों से आग्रह किया जाता है की वे इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लें औरउद्यमिता एवं उत्पाद को जन-जन तक स्टॉल लगाकर पहुँचाये।
इसके लिए एंटरप्रेन्योर्स को निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसे वे समिति के सदस्यों से या फिर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2025 को सायं 06 बजे तक है। स्टॉल लगाने के लिए वरीयता उन उद्योगों को दी जाएगी, जिनके उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं|
समिति के सदस्यों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कर अपने स्टॉल लगाएं और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें। हल्द्वानी क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया जाता है कि वे 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर स्टार्टअप प्रदर्शनी में भाग ले और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें। सभी के इस सामूहिक पहल से राज्य में पलायन की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश 