हल्द्वानी- नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के गगरकोट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र देवांश बृजवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। देवांश एक अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
देवांश हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उनके पिता जगदीश बृजवासी रामपुर रोड में एक फूलों की नर्सरी चलाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया कि देवांश को कार्यक्रम की एंकरिंग के लिए चुना गया है। देवांश शनिवार शाम दिल्ली रवाना हो गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देशभर से चुने गए बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे।
यह विद्यालय के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। देवांश कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें हर विद्यालय से छात्रों के संचालन का वीडियो तैयार कराया गया था। इसमें देवांश का प्रस्तुतिकरण काफी बेहतर रहा। इसके बाद उनका चयन कार्यक्रम का संचालन करने के लिए हुआ। इससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
