शैमफोर्ड स्कूल में इंटर डायरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप चयन हेतु शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित
शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार को 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में इंटर डाइरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप हेतु चयन के लिए .177 एयर राइफल तथा एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 78 यूके बटालियन एनसीसी की हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा तथा सितारगंज सब यूनिट्स के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और .177 एयर राइफल तथा एयर पिस्टल शूटिंग में अपनी निशानेबाजी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 84 यूके बटालियन एनसीसी रुड़की के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता ने अनुशासन, समर्पण एवं तकनीकी दक्षता के उच्च मानकों को दर्शाया। प्रतियोगिता के दौरान सीएचएम कृष्णा सिंह एवं सीएचएम विनोद गोस्वामी, सूबेदार पंकज पाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों, विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में डाइरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को शुभकामनाएँ दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
