आज दिनांक को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजपुरा क्षेत्र में खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्न अनियमितताएँ पाई गईं:
नज़ूल की खाली भूमि पर अतिक्रमण पाया गया, जिस पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया था।
उक्त स्थल पर बिना किसी वैध लाइसेंस के आइसक्रीम निर्माण किया जा रहा था।
निर्माण कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग भी पाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई:
नज़ूल भूमि पर अवैध कब्जे को हटाकर प्रशासन ने स्थल को अपने कब्जे में लिया।
खनन अधिनियम के तहत अवैध रेत भंडारण पर चालान की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के आइसक्रीम निर्माण पर कार्यवाही की गई।
घरेलू गैस सिलेंडरों की जब्ती कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इस संयुक्त निरीक्षण में तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, खनन सर्वेक्षक श्री विनोद बरकोटी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभय सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक.. 
