मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों एक बेहद खास और हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह भव्य शादी पहाड़ों की रानी में होगी, जहां की वादियां इस खास मौके की गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

शादी के सभी बड़े कार्यक्रम 13 और 14 मार्च को आयोजित किए जाएंगे. 13 मार्च को हल्दी और पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे. शादी के बाद 17 मार्च को में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा जाएगा, लेकिन शादी की मुख्य धार्मिक रस्में मसूरी में ही पूरी होंगी.
इस खास शादी के लिए मसूरी का ऐतिहासिक The Savoy Mussoorie होटल पूरी तरह बुक कर लिया गया है. होटल में सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है और मंडप, मेहमानों के स्वागत और संगीत कार्यक्रम के लिए अलग-अलग खास जगह तैयार की गई हैं. करीब 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं, जबकि आसपास के अन्य होटलों में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है.
इस शादी को और खास बनाने के लिए मेहमानों के लिए खास मेन्यू भी तैयार किया गया है. इसमें नाश्ता, लंच और डिनर के लिए अलग-अलग व्यंजन होंगे. खास बात यह है कि मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि पूरे समारोह में केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि देवभूमि की संस्कृति और स्वाद मेहमानों तक पहुंच सके.
इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है. संभावित मेहमानों की सूची में , , , और जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं. ऐसे में मसूरी में होने वाला यह शादी समारोह खेल, ग्लैमर और संस्कृति का शानदार संगम बनने वाला है.
बता दें कि इससे पहले इसी होटल में भारतीय क्रिकेटर की बहन की शादी भी हो चुकी है, जिसमें कई क्रिकेटर और बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अब एक बार फिर मसूरी का यही होटल एक और हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बनने जा रहा है.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
